Home #janhitmejaari अगर गर्मियों में रहना चाहते हैं स्वस्थ तो जमकर कीजिए दही का...

अगर गर्मियों में रहना चाहते हैं स्वस्थ तो जमकर कीजिए दही का सेवन

0

नई दिल्ली।वैसे तो हर साल की तरह इस साल गर्मियां कम ही पड़ रही है लेकिन बार-बार बारिश और धूप से उमस हो जाती है। ऐसे में बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। जरुरत है खुद को सावधान रखने की और अपनी इम्युनिटी बढ़ाने की जिससे बीमारियों से खुद को बचाया जा सके।

curd
गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होता है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इस समय दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। डॅाक्टरों के अनुसार स्वस्थ शरीर में कोरोना वायरस का संक्रमण आसानी से नहीं फैलता है। इस गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए अपने डाइट प्लान में दही को शामिल करना न भूलें। शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही दही त्वचा को निखारने का काम भी करता है। आज हम आपको दही के फायदे बताने जा रहे है जो ना केवल आपको सवस्थ्य रखेगा बल्कि आपको दमकती हुई त्वचा भी देगा।


जानिए दही के फायदे:
दही में काफी मात्रा में कैल्शियय, प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। आपको बता दें दही में दूध से अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
दही का सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। इसका सेवन करने से पाचन सही रहता है। दही के सेवन करने की सलाह इसलिए भी दी जाती है क्योंकि ये आसानी से पच जाता है।
दही शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इस समय लू से बचने के लिए दही का सेवन अवश्य करें। यह आपको लू से भी बचाएगा और आपको अंदर से स्वस्थ्य भी रखेगा।


दही के सेवन से पेट की गर्मी शांत होती है।आपको यदि जलन या एसिडिटी की शिकायत रहती है तो रोज दही का सेवन करें। दही खाने से मुंह के छाले भी ठीक हो जाते हैं।
दही के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा विकल्प है रोज एक कटोरा दही का सेवन।
दही में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो स्किन सेल्स को मजबूत करने में सहायक होते हैं। दही का सेवन करने से त्वचा में निखार आने लगता है।


दही का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में कैल्शियम, विटमिन-डी, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे तत्वों की कमी नहीं होती है। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं।
तो फिर आप अपने हिसाब से दही को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें और खुद को स्वस्थ्य बनाएं रखें।

Comments

comments

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version