जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राशन कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज है, जो राज्य सरकार द्वारा आपको उपलब्ध कराया जाता है। यह कार्ड एक तरीके से पहचान पत्र का काम भी करना है। इसके अलावा बहुत से कामों में इसका उपयोग किया जाता है।आज आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आप घरक बैठकर नया राशन कार्ड बना सकते हैं। राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया क्या है। कैसे आप ऑनलाइन जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये तमाम बातें आज आपको बताने वाले हैं।
नया राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है तो ये Steps करें फॉलो-
- सबसे पहले NFSA की अधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको राशन कार्ड वाले ऑपशन पर जाकर apply for new ration card का विकल्प दबाना है।
- फिर आपको अपना जिला और क्षेत्र चुनकर और अगले टैब पर जाना है।
- उस टैब में आपको पूछी गयी बेसिक जानकारियां भरनी है। सारी डिटेल भरने के बाद आगे बढ़ना है।
- फिर आपको अपना पूरा पता भरना है।
- फिर आपको अपने परिवार के सदस्यों से जुड़ी सारी जानकारी भरनी है।
- फिर आपको अपने बैंक से जुड़ी पूछी गयी सही-सही जानकारी भरनी है।
- फिर आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- उसके बाद अगली टैब में एनएफएसए मानदंड में दी गयी सारी जानकारी पूरी भरें।सबसे अंत में आपको submit के ऑपशन पर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आपको राशन कार्ड नंबर मिल जाएगा, जिसे आपको अपने पास संभाल के रखना है। आप इस राशन कार्ड की प्रिंट कॉपी भी निकाल सकते हैं।
राशन कार्ड से जुड़े नियम
- बायोमीट्रिक सिस्टम के जरिए मिलता है राशन कार्ड।
- अंगूठा लगाने के बाद ही राशन कार्ड धारक को राशन कार्ड दिया जाता है।
- राशन कार्ड की सभी दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर से जोड़ा गया है।
राशन कार्ड बनाने के लिए चाहिए यह दस्तावेज
- मतदान कार्ड (Election Card)
- पता प्रमाण (Address proof)
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- पैन कार्ड की फोटो कॉपी
- परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो
RELATED POST:
क्या आप जानतें हैं राशन कार्ड के कितने प्रकार और रंग होते हैं? (Types and Colour of Ration Card)
Comments
comments