Home #janhitmejaari पृथ्वी दिवस के आज पूरे हुए 50 साल,जानिए इससे जुड़ी ये खास...

पृथ्वी दिवस के आज पूरे हुए 50 साल,जानिए इससे जुड़ी ये खास बातें

0

नई दिल्ली। पृथ्वी दिवस एक वार्षिक इवेंट है जिसे दुनियाभर में आज यानी की 22 अप्रैल को पर्यावरण संरक्षण के लिए मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि इसे पहली बार साल 1970 में मनाया गया था। इस साल पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे हो रहे हैं जहां इसका थीम ‘क्लाइमेट एक्शन’ रखा गया है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए “पृथ्वी दिवस यानि की अर्थ डे” मनाया जाता है। इस आंदोलन को यह नाम जुलियन कोनिग द्वारा सन् 1969 को दिया था। इसके साथ ही इसे सेलिब्रेट करने के लिए अप्रैल की 22 तारीख चुनी गई।

earth day आज, पृथ्वी दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर, Google ने अपने डूडल को पृथ्वी के सबसे छोटे और सबसे महत्वपूर्ण जीव मधुमक्खियों को समर्पित किया है।डूडल को इस उम्मीद के साथ बनाया गया है कि दुनियाभर के लोग धरती और मानवता पर मधुमक्खियों के महत्व को समझें।

आपको बता दें कि वर्ष 2020 के ‘क्लाइमेट एक्शन’ थीम वाले पृथ्वी दिवस की 50वीं वर्षगांठ को मनाये जाने के लिए अर्थ डे नेटवर्क द्वारा कई गतिविधियों को ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें earthday.org पर विजिट करके भाग लिया जा सकता है। अर्थ डे नेटवर्क के 190 देशों में एक लाख से अधिक संगठनों द्वारा एक बिलियन से अधिक जनसंख्या की भागीदारी के साथ पृथ्वी दिवस को मनाया जा रहा है।

जानिए पृथ्वी दिवस से जुड़ी मुख्य बातें
-मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य हमारे पर्यावरण और प्रकृति की सुरक्षा के लिए सभी की भागादरी को बढ़ावा देना है।
कोविड-19 को देखते हुए वर्ष 2020 के अर्थ डे को डिजिटल माध्यमों से मनाने जाने की अपील की गयी है।
– अर्थ डे को लेकर विश्व के देशों एवं विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय का कार्य ‘अर्थ डे नेटवर्क’ नामक संगठन द्वारा किया जाता है।– अर्थ डे नेटवर्क से 190 देश, एक लाख से अधिक संगठन के माध्यम से एक बिलियन से अधिक जनसंख्या को जोड़ा गया है।
-पृथ्वी दिवस को 22 अप्रैल 1970 से वार्षिक रुप से मनाया जाता है।

Comments

comments

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version