Home #janhitmejaari दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी: ऑनलाइन आवेदन (Electric Vehicle Policy) लाभ

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी: ऑनलाइन आवेदन (Electric Vehicle Policy) लाभ

0

नई दिल्ली। जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं पूरे देश में प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार तथा नागरिकों को मिलकर प्रदूषण को रोकने का प्रयास करना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी शुरु की है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी क्या है?, इस पॉलिसी का क्या उद्देश्य है?, इस पॉलिसी के क्या लाभ है?

kejriwal
दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी क्या है?- Electric Vehicle Policy
मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Delhi Electric Vehicle Policy की घोषणा की है। यह पॉलिसी दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए शुरु की गई है। इस पॉलिसी के अंतर्गत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर ₹30000 से लेकर ₹100000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि लोग इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस वक्त दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल केवल 0.2 प्रतिशत है जिसे दिल्ली सरकार 2024 तक इस पॉलिसी के माध्यम से 25% पर लाना चाहती है। इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल दो प्रकार की होती है। एक चार्जिंग वाली और दूसरी बैटरी बदलने वाली। दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी इन दोनों प्रकार की व्हीकल को कवर करती है।

Electric Vehicle Policy कार्यान्वयन
इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी और इसी के साथ रोड टैक्स में भी छूट दी जाएगी।
इस पॉलिसी के अंतर्गत पूरी दिल्ली में 1 साल के अंदर 200 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जो 3 किलोमीटर के दायरे में होंगे।
दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत युवाओं को इलेक्ट्रिक व्हीकल से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत एक ईवी फंड का निर्माण किया जाएगा जो इस पॉलिसी के अंतर्गत आने वाले खर्चों को देखेगा।एक स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड का निर्माण किया जाएगा जिस के चेयरमैन दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत जी होंगे।
इस पॉलिसी के कार्यान्वयन के लिए एक डेडीकेटेड ईवी सेल का निर्माण भी किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि
E रिक्शा अधिकतम ₹30000/-
2 व्हीलर अधिकतम ₹30000/-
Cars अधिकतम ₹150000/-
ऑटो रिक्शा अधिकतम ₹30,000/-
Freight व्हीकल अधिकतम ₹30,000/-
दिल्ली सरकार पुरानी व्हीकल बेच कर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर स्क्रेपिंग इंसेंटिव भी प्रदान करेगी।
यदि आपने इलेक्ट्रिक व्यवसायिक व्हीकल पर लोन लिया है तो दिल्ली सरकार लोन के ब्याज में छूट भी देगी।
मुख्य विशेषता दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी
आर्टिकल किसके बारे में है दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी
किस ने लांच की स्कीम दिल्ली सरकार
लाभार्थी दिल्ली के नागरिक
आर्टिकल का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की खरीद को बढ़ावा देकर प्रदूषण की दरों में कमी लाना।
साल 2020
स्कीम उपलब्ध है या नहीं उपलब्ध
दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी का उद्देश्य
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं इलेक्ट्रिक व्हीकल से प्रदूषण की दरों में कमी आती है। दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य Electrical Vehicle की खरीद पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करके इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की खरीद को बढ़ावा देना है। जिससे कि प्रदूषण की दरों में कमी आएगी। इस पॉलिसी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रेरित होंगे और प्रदूषण में गिरावट आएगी।

दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी की विशेषताएं तथा लाभ
दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने 7 अगस्त 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की है।
इस पॉलिसी के अंतर्गत लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे कि प्रदूषण की दरों में कमी आएगी।
पॉलिसी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर ₹30000 से लेकर डेढ़ लाख तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
इस योजना के माध्यम से कई सारे नए नौकरी के अवसर उत्पन्न होंगे।
इस योजना के अंतर्गत 2024 तक कम से कम 25% व्हीकल्स को इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के दायरे में लाने का उद्देश्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
योजना के अंतर्गत दिल्ली में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
इस योजना के अंतर्गत स्टेट ev फंड, स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड तथा ev सेल का निर्माण किया जाएगा।
कमर्शियल इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के लिए लोन पर ब्याज में छूट दी जाएगी।
दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
अभी दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की केवल घोषणा हुई है। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए आपको हमारे इस लेख से जुड़े रहना होगा।

Comments

comments

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version