उपभोक्ता मंत्रालय यानी union ministry of consumer affairs ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्प्लाईन नाम का project शुरू किया है. इस project का उद्देश्य उपभोक्ता के हितों और अधिकारों कॊ सुरक्षित रखना है ।राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्प्लाईन नंबर 1800114000 के माध्यम से उपभोक्ता किसी भी सामान और कंपनी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं ।आइये जानें इसके बारे में : राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्प्लाईन उपभोक्ता कॊ उसके अधिकारों और शिकायतों के निवारण में मदद करेगी ।इसके माध्यम से उपभोक्ता किसी भी कंपनी की नीति तथा नियम और कानून की जानकारी प्राप्त कर सकते है ।इसकी मदद से उपभोक्ता कॊ असली और नकली सामन कॊ पहचाने में मदद मिलेगी ।ये हेल्प्लाइन उसके अधिकारों के प्रति जागरूक होने में मदद करेगी। इसका उद्देश्य है जागो ग्राहक जागो ।टेलिफोन के माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायत की स्थिति जान सकते है। इस हेल्प्लाईन का लक्ष्य हैउ पभोक्ता की शिकायत का जल्द से जल्द निवारण करना तथा उसे उसके जागरूक बनाना है। सरकार का नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा कॊ लेकर यह एक बड़ा क़दम है ।
यह एक ऐसा पोर्टल है जिसके तहत आप अपनी शिकायतों को ऑनलाइन रजिस्टर करने की पूरी प्रक्रिया जान सकते है और साथ ही आप इसे निपटा भी सकते है। साथ ही साथ आपको इस बात की भी जानकारी मिलती है कि आपकी शिकायतों पर कहां तक एक्शन लिया गया और वह भी ऑनलाइन तरीके से घर बैठे बैठे। तो आप भी इस वेबसाइट से जुड़े और अपनी समस्या का समाधान करते रहें।
Contact us: social@janhitmejaari.com
Copyright ©2020. All rights reserved. www.janhitmejaari.com.
