अगर आप मनरेगा में काम करते हैं और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आप अपना नाम ऑनलाइन मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा। सबसे पहले आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in/ पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आपको लॉग इन का ऑप्शन ढूढ़ना होगा। जहाँ पर आपको अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको अपने राज्य, फिर जिला, फिर विकास खंड और ग्राम पंचायत को चुनना पड़ेगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष का चयन करना होगा। फिर proceed पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोजगार रजिस्टर पर क्लिक करें। मनरेगा में अपना नाम चेक करने के लिए आपको R1 वाले भाग में जॉब कार्ड/एम्प्लोयेमेंट रजिस्टर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपने सामने आपके ग्राम पंचायत की मनरेगा लिस्ट खुल जायेगी।
यह एक ऐसा पोर्टल है जिसके तहत आप अपनी शिकायतों को ऑनलाइन रजिस्टर करने की पूरी प्रक्रिया जान सकते है और साथ ही आप इसे निपटा भी सकते है। साथ ही साथ आपको इस बात की भी जानकारी मिलती है कि आपकी शिकायतों पर कहां तक एक्शन लिया गया और वह भी ऑनलाइन तरीके से घर बैठे बैठे। तो आप भी इस वेबसाइट से जुड़े और अपनी समस्या का समाधान करते रहें।
Contact us: social@janhitmejaari.com
Copyright ©2020. All rights reserved. www.janhitmejaari.com.
