Home Tags आरटीआई कार्यकर्ता कैसे बने

आरटीआई कार्यकर्ता कैसे बने

RTI (Right To Information) को सूचना का अधिकार भी कहा जाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की कैसे आप आरटीआई कार्यकर्ता (Activist) बन सकते हैं। लेकिन इससे पहले यह जान लेते हैं कि आरटीआई एक्ट क्या है?

वैसे तो सूचना का अधिकार यानी राईट टू इन्फोर्मेशन यानी (RTI) मौलिक अधिकार नहीं है लेकिन इसे नागरिकों को प्रदान किया गया है। चूंकि RTI भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में अंतर्निहित है, इसलिए यह एक अंतर्निहित मौलिक अधिकार है। भारत में सूचना प्रकटीकरण परंपरागत रूप से आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 और विभिन्न अन्य विशेष कानूनों द्वारा प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन नया RTI एक्ट आने के बाद यह प्रतिबन्ध ख़त्म हो गया।

आरटीआई एक्ट क्या है?

इस कानून के अंतर्गत जनता को सूचना प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त होता है। यह भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने के लिए काफी महत्तवपूर्ण उपकरण है। यह प्रशानिक कार्यों में पारदर्शित लाता है साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत भी बनाता है। इस कानून के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी कार्यलय या संस्थान से अपनी आरटीआई दर्ज कराके किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

आरटीआई कार्यकर्ता का काम

आरटीआई कार्यकर्ता का कार्य मुख्य रूप से आईपीएफ (IPF) की ओर से विभिन्न विभागों और संस्थानों में आरटीआई दाखिल करना होता है।

ऐसे बन सकते हैं आरटीआई कार्यकर्ता (Activist)-

1.IPF के तहत एक Pro-bono RTI एक्टिविस्ट बनने के रूप में आवेदन करने के लिए आवेदक को कम से कम स्नातक होना चाहिए।

2.उसे अंग्रेजी भाषा और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

3.आरटीआई कार्यकर्ता बनने के लिए आवेदक ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकता है

4.RTI Activist बनने के लिए आरटीआई अधिनियम 2005 को अच्छी तरह से पढ़ लें और कुछ आरटीआई आवेदनों को भरकर ज्ञान हासिल कर लें। जैसे कि  MPLAD फंड से सरकार या सांसद द्वारा किए गए व्यय संबंधित ज्ञान।

5.आरटीआई कार्यकर्ता बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने विचारों को खुलकर साझा करें।

6.आरटीआई कार्यकर्ता बनने के लिए जरूरी है कि आप सूचना के अधिकार का प्रयोग करके भ्रष्टाचार और भ्रष्ट लोगों के खिलाफ आवाज उठाएं।

Exit mobile version