Home Tags कपड़े से रंग के दाग को दूर करने के लिए कैसे

कपड़े से रंग के दाग को दूर करने के लिए कैसे

रंग चढ़े या दाग वाले कपड़े को बिल्कुल साफ करने के लिए अपनाएं यह असरदार तरीके-

दोस्तों आप कभी शादी-व्याह में जाते हैं या घर पर खाना बनाते हैं या कोई और काम करते हैं और उस दौरान आपके कपड़ों पर कोई अनचाहा रंग चढ़ जाता है या कोई दाग-धब्बा लग जाता है या फिर कपड़े धोते वक्त किसी दूसरे कपड़े का रंग चढ़ जाता है, तो घबराइए नहीं। क्योंकि इस लेख के माध्यम से मैं आपको बताएंगे कि कैसे आप इन जिद्दी दागों और चढ़े हुए रंग को छूमंतर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं  कि वो कौन सी चमतकारी Tricks हैं-

  1. रंग या दाग लगे कपड़े को कुछ समय के लिए करीब आधा कप नींबू (Lemon) के जूस में भिगो दें या फिर उस कपड़े पर नींबू का रस डाल दें। फिर उसे साबुन लगा कर धो दें। वह दाग चला जाएगा।
  2. बेकिंग सोडा (Baking Soda) का प्रयोग करके भी रंग लगा हुआ या दाग लगा हुआ कपड़ा बिल्कुल साफ हो जाएगा। कपड़े को साफ करने के लिए आप कपड़े  धोते वक्त बेकिंग सोडा पानी में मिला दें। अगर आप बैकिंग सोडा के साथ Bleach मिक्स करेंगे, तो ज्यादा प्रभावकारी होगा।
  3. बाजार में कलर या दाग हटाने वाले डाई भी मिलते हैं, जिनकी मदद से आप कपड़ों पर लगे रंग या जिद्दी दाग धब्बे आराम से हटा सकते हैं।
Exit mobile version